Ramayan: 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुई रामानंद सागर की Ramayan आज भी दर्शकों के बीच खास पहचान रखती है। शो के किरदारों को जिस तरह से पर्दे पर प्रस्तुत किया गया, उसने कलाकारों को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। भगवान राम के किरदार में अरुण गोविल, माता सीता के रूप में दीपिका चिखलिया और रावण के किरदार में अरविंद त्रिवेदी को आज भी याद किया जाता है।
सीता के किरदार के लिए मेकअप पर थी खास पाबंदी
Ramayan में माता सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने एक पुराने इंटरव्यू में शो से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया था कि रामानंद सागर अपने शो के हर किरदार को लेकर काफी गंभीर थे और कलाकारों के मेकअप व गेटअप पर भी विशेष ध्यान देते थे।
दीपिका के मुताबिक, सीता का किरदार शो के ज्यादातर हिस्सों में संघर्ष की परिस्थितियों से गुजरता हुआ दिखाया गया था। इसलिए रामानंद सागर ने उन्हें लिपस्टिक और नेल पेंट लगाने से साफ मना कर दिया था, ताकि उनका किरदार ज्यादा वास्तविक नजर आए।
लाइव वीडियो’ शर्त के चक्कर में ब्लू वाटर में डूबा युवक, Deputy CM Sao बोले- ऐसी घटनाएं रोकेंगे
हेमा मालिनी ने दी थी यह सलाह
दिलचस्प बात यह थी कि दीपिका चिखलिया को मेकअप से जुड़ी यह सलाह रामानंद सागर को अभिनेत्री हेमा मालिनी ने दी थी। इसी वजह से सीता के किरदार में दीपिका का लुक काफी सादा और प्राकृतिक रखा गया था।
25 लड़कियों के ऑडिशन के बाद मिला सीता का रोल
दीपिका चिखलिया के लिए माता सीता का किरदार हासिल करना भी आसान नहीं था। उन्होंने बताया था कि करीब 25 लड़कियों के ऑडिशन के बाद उन्हें इस भूमिका के लिए चुना गया। इसके अलावा उन्हें लगभग 4-5 बार स्क्रीन टेस्ट से गुजरना पड़ा था।
यही वजह है कि Ramayan में दीपिका चिखलिया का सीता वाला किरदार आज भी दर्शकों की यादों में बसा हुआ है। शो की पूरी कास्ट और कलाकारों के लुक पर की गई बारीकी ने इस धारावाहिक को टीवी इतिहास में एक अलग पहचान दिलाई।

More Stories
India Women Cricket Team ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया मना? BCCI ने दिया जवाब
BRICS में चीन की अध्यक्षता से पहले बड़ा प्लान, चीनी सामान और AI को लेकर भारत अलर्ट
Hindi Diwas 2026 : ‘हिंदी को किसी भारतीय भाषा के खिलाफ खड़ा करना सही नहीं’, अमित शाह ने गिनाई भाषाई विविधता की ताकत