अयोध्या: Ram Mandir CEO Interview: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) पद के लिए अंतिम चरण का इंटरव्यू मंगलवार से शुरू हो गया। इस महत्वपूर्ण पद के लिए पूर्व IAS अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र और पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय समेत करीब 9 उम्मीदवारों ने पहले दिन साक्षात्कार दिया। उम्मीदवारों से मंदिर प्रशासन, प्रबंधन, वित्तीय व्यवस्था और उनके पूर्व अनुभव से जुड़े सवाल पूछे गए।
उम्मीदवारों से पूछे गए कई अहम सवाल
इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों की प्रशासनिक और प्रबंधकीय क्षमता को परखने के साथ-साथ उनसे प्रभु रामलला के प्रति आस्था से जुड़े सवाल भी पूछे गए। इसके अलावा मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने, वित्तीय प्रबंधन और पूर्व में की गई तैनाती से संबंधित अनुभव के बारे में भी जानकारी ली गई।
हर उम्मीदवार का इंटरव्यू करीब एक घंटे या उससे अधिक समय तक चला।
पूर्व IAS और IPS अधिकारी भी दौड़ में
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू देने वालों में अयोध्या के पूर्व जिलाधिकारी एवं मंडलायुक्त रहे योगेश्वर राम मिश्र और पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय भी शामिल हैं। राजेश पांडेय को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में भी जाना जाता है।
5200 से अधिक लोगों ने किया था आवेदन
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने CEO पद के लिए 13 जुलाई को आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की अंतिम तारीख 18 जुलाई थी। इस दौरान करीब 5200 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त लोगों के अलावा निजी क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी शामिल थे।
आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद करीब 54 उम्मीदवारों का प्राथमिक इंटरव्यू लिया गया। इसके बाद लगभग 18 उम्मीदवारों को अंतिम साक्षात्कार के लिए चुना गया है।
2026 Ducati Monster भारत में नए 890cc इंजन के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स
2 सितंबर को होगा CEO के नाम पर फैसला
CEO पद के लिए तीन सदस्यीय चयन समिति गठित की गई है। समिति में सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली, डॉ. सुरेश हावड़े और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी शामिल हैं।
अंतिम इंटरव्यू के बाद चयन समिति तीन सबसे योग्य उम्मीदवारों का पैनल तैयार करके ट्रस्ट को सौंपेगी। इसके बाद 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में इन नामों पर विचार किया जाएगा और राम मंदिर के CEO का चयन किया जाएगा।
12 अगस्त तक चलेगा इंटरव्यू
अंतिम साक्षात्कार की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई है और बुधवार यानी 12 अगस्त तक चलेगी। पहले दिन करीब नौ उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया, जबकि बाकी उम्मीदवारों को बुधवार को बुलाया गया है। इंटरव्यू रामजन्मभूमि परिसर स्थित यात्री सुविधा केंद्र के सभागार में आयोजित किया जा रहा है।

More Stories
N. Chandrasekaran Resignation : एन. चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी
The Traitors 2 : Mallika Sherawat ने खोला Tom Cruise का राज? बोलीं- ‘वो इन दिनों मुझ पर क्रश…’
IND vs SL Test Series : श्रीलंका की स्पिन और असमान उछाल से निपटने को तैयार टीम इंडिया, गिल ने कसी कमर