दुर्ग- इस रक्षाबंधन पर देश के उन वीर सपूतों (Soldiers) की कलाई पर राखी सजेगी जो सीमाओं पर रहकर देश की रक्षा कर रहे हैं। दुर्ग जिले की छोटी-छोटी स्कूली बच्चियों ने अपने हाथों से 1900 से अधिक राखियां तैयार की हैं जो जल्द ही देशभर में तैनात सैनिकों (soldiers) को भेजी जाएंगी। इस पुनीत कार्य के तहत जिले के 16 स्कूलों की छात्राओं ने न केवल राखियां बनाई हैं बल्कि उन्होंने अपने वीर भाइयों के लिए प्रेम और सम्मान से भरी चिट्ठियां भी लिखी हैं। इन पत्रों में बहनों ने सैनिकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं और उनके साहस को सलाम किया है।
क्या है? सैनिक(Soldiers) के नाम अभियान
यह पहल एक राखी सैनिक के नाम अभियान के तहत की जा रही है जिसे भारत स्काउट और गाइड के माध्यम से राज्य स्तर पर संचालित किया जा रहा है। राज्य मुख्यालय से मिले निर्देश के अनुसार दुर्ग जिला शिक्षा विभाग ने इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए सभी स्कूलों को आदेश जारी किया था जिसके तहत छात्राओं ने राखियों और संदेशों की तैयारी की। अब ये सभी राखियां राज्य मुख्यालय भेजी जा रही हैं जहां से उन्हें आगे सैनिकों तक पहुंचाया जाएगा।

More Stories
New Rules Implemented In RTE : छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार’ RTE नियमों में बड़ा बदलाव’ अब सीधे पहली कक्षा में मिलेगा प्रवेश, सीटों में भी हुई बढ़ोतरी
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मदिरा प्रेमियों का ‘महा-रिकॉर्ड’ गर्मी के बीच उमड़ी भीड़, एक ही दिन में गटक गए 41.75 करोड़ की शराब
PACL Chitfund Scam : छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी’ यूपी की जेल में बंद कंपनी के 2 डायरेक्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पलारी पुलिस