Soodakhor Tomar Bandhu Maamala :राजधानी रायपुर में सूदखोर तोमर बंधु मामले को लेकर राजपूत करणी सेना आज महापंचायत करने जा रही है। इसके लिए राज्य के विभिन्न जिलों से सैकड़ों करणी सेना के कार्यकर्ता राजधानी पहुंच चुके हैं। पुलिस ने महापंचायत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए पदाधिकारियों को थाने में बैठाया है।
महापंचायत के प्रमुख मुद्दे
करणी सेना के पदाधिकारी इस महापंचायत में TI-CSP के खिलाफ कार्रवाई समेत कुल 8 मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
-
थाना प्रभारी योगेश कश्यप को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ अपराधिक प्रकरण (FIR) दर्ज किया जाए। यह आरोप रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर के साथ कस्टडी में हुई अश्लील हरकतों से संबंधित है।
-
संबंधित CSP राजेश देवांगन को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
-
रायपुर SP लाल उम्मेद सिंह (IPS) पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न, कस्टोडियल एक्सेस में लापरवाही और प्रशासनिक भ्रष्टाचार के आरोप में तत्काल पदमुक्त किया जाए और संवैधानिक अनुच्छेद व संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया जाए।
-
वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ की गई मारपीट, रोड पर घसीटना और बीच सड़क पर उनके शरीर पर जूता रखकर राजपूत समाज का अपमान करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
-
मानवाधिकार और संविधान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
-
करणी सेना के पदाधिकारियों पर दर्ज आधारहीन और राजनीतिक रूप से प्रेरित प्रकरण तुरंत निरस्त किए जाएँ।
-
तोमर परिवार को हुए आर्थिक और मानसिक नुकसान की भरपाई संबंधित अधिकारियों और प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल व्यक्तियों से की जाए।
-
डॉ राज शेखावत, क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज EX BSF FIR रद्द की जाए और मामलों की जांच के लिए स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच टीम का गठन किया जाए।
सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की भूमिका
महापंचायत के दौरान पुलिस ने राजधानी के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग स्थलों पर नियंत्रण केंद्र बनाए हैं।

More Stories
RTI मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला’ जुर्माना लगाने से पहले PIO को अलग नोटिस और सुनवाई का मौका देना जरूरी
CG Road Accident : जशपुर में भीषण सड़क हादसा, हाईवा और कार की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत
जिला अधिवक्ता संघ रायपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न, विकास के लिए 60 लाख रुपये की सहायता की घोषणा