भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के लिए रायपुर ट्रैफिक एडवाइजरी: मार्ग और पार्किंग व्यवस्था लागू!
रायपुर। आगामी 03 दिसंबर 2025 को शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के मद्देनजर, रायपुर यातायात पुलिस ने दर्शकों और खिलाड़ियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन के लिए विस्तृत मार्ग और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की है।
राज्य के अलग-अलग जिलों से आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए निम्नलिखित व्यवस्थाएं लागू की गई हैं:-
| क्र. | से आने वाले दर्शक | सुझाया गया मार्ग | पार्किंग स्थल |
| 01. | रायपुर शहर से | तेलीबांधा तिराहा ⇒ NH-53 ⇒सेरीखेड़ी ओवरब्रिज ⇒ नया रायपुर मार्ग ⇒ चीचा स्टेडियम तिराहा ⇒ सांई अस्पताल रोड। | सांई अस्पताल पार्किंग और सेंध तालाब पार्किंग (पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचें)। |
| 02. | बिलासपुर की ओर से | बिलासपुर-रायपुर मार्ग ⇒ धनेली नाला ⇒ रिंग रोड-03 ⇒ विधानसभा चौक ⇒ राजू ढाबा रिंग रोड-03 जंक्शन ⇒ NH-53 ⇒ मंदिर हसौद ⇒ नवागांव ⇒ स्टेडियम टर्निंग। | परसदा पार्किंग और कोसा पार्किंग (स्टेडियम के पूर्व दिशा में)। |
| 03. | बलौदाबाजार-खरोरा की ओर से | विधानसभा ओवरब्रिज चौक ⇒ रिंग रोड-03 ⇒ विधानसभा चौक ⇒ राजू ढाबा रिंग रोड-03 जंक्शन ⇒ NH-53 ⇒ मंदिर हसौद ⇒ नवागांव ⇒ स्टेडियम टर्निंग। | परसदा पार्किंग और कोसा पार्किंग (स्टेडियम के पूर्व दिशा में)। |
| 04. | जगदलपुर-धमतरी मार्ग से | अभनपुर ⇒ केन्द्री ⇒ उपरवारा ⇒ मंत्रालय (डीडीयू) चौक ⇒ कोटराभाठा चौक ⇒ सेंध तालाब। | सांई अस्पताल पार्किंग और सेंध तालाब पार्किंग। |
| 05. | दुर्ग-भिलाई की ओर से | टाटीबंध ⇒ रिंग रोड-01 ⇒ पचपेड़ीनाका ⇒ तेलीबांधा तिराहा ⇒ NH-53 ⇒ सेरीखेड़ी ओवरब्रिज ⇒ नया रायपुर मार्ग ⇒ स्टेडियम तिराहा ⇒ सांई अस्पताल रोड। | सत्य सांई अस्पताल पार्किंग और सेंध तालाब पार्किंग। |
| 06. | महासमुंद-सरायपाली की ओर से | आरंग ⇒ सीधे स्टेडियम टर्निंग। | परसदा पार्किंग और कोसा पार्किंग (स्टेडियम के पूर्व दिशा में)। |
जिन वाहनों के लिए पार्किंग पास A, B, C, D, E, F, G जारी किए गए हैं, वे निम्नलिखित मार्ग का उपयोग करेंगे:
-
सेरीखेड़ी ओवर ब्रिज ⇒ नया रायपुर प्रवेश मार्ग ⇒ स्टेडियम टर्निंग ⇒ डॉ. खूबचंद बघेल चौक ⇒ कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21) ⇒ कोटराभांठा चौक (सेक्टर-17/20) ⇒ ग्राम सेंध सेक्टर-04/10 ⇒ पार्किंग A, B, C, D, E, F, G.
🚫 मध्यम/भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित
क्रिकेट मैच के दिन 03 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे से लेकर देर रात 01:00 बजे तक नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गों पर मध्यम/भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। असुविधा से बचने के लिए इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
🛑 स्टेडियम में प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची
सुरक्षा कारणों से, दर्शकों को निम्नलिखित वस्तुएं स्टेडियम परिसर के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी:
-
ज्वलनशील पदार्थ: शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका, तंबाकू, माचिस-लाईटर्स।
-
कंटेनर: बॉटल, डिब्बे, टिफिन, कांच का कंटेनर।
-
तीव्र वस्तुएँ/हथियार: आग्नेय अस्त्र, फटाका, चाकू, कटार, तलवार, कैंची, ब्लेड्स, काटने वाले तेज धारदार व अन्य खतरनाक वस्तु।
-
खाद्य सामग्री: खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य को छोड़कर)।
-
अन्य: कुर्सी-स्टूल, छाता, डंडा, हॉकी स्टिक, झंडा, वाद्य यंत्र, हैंड बैग, सूटकेस, लेडीज बैग, कागज का पैकेट, लैपटॉप, हैंडीकैम कैमरा, लेजर लाईट, फ्लैश लाईट, परफ्यूम, स्प्रे (सांस के स्प्रे को छोड़कर), सिरिंज, पेन, पेसिंल, फुग्गे, खेलने वाले गेंद, लाउड हैलर, सिटी, हॉर्न, रेडियो, भड़काऊ संकेत, जानवर, प्रचार उत्पाद सामग्री, और सभी प्रकार का सिक्का।
यातायात पुलिस ने सभी दर्शकों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का उपयोग करें।



More Stories
PLGA सप्ताह की घोषणा के बाद बस्तर में सुरक्षा कड़ी, नक्सलियों ने पहली बार स्वीकारा 320 सदस्यों के मारे जाने का दावा
India and South Africa team Raipur : चार्टर्ड प्लेन से रायपुर आई भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
Chhattisgarh registry rate increase : छत्तीसगढ़ रजिस्ट्री रेट बढ़ाने के फैसले के खिलाफ भारी प्रदर्शन