Raipur Road Project 12 अक्टूबर 2025, रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को नए रफ्तार पर लाने के लिए डबल इंजन सरकार ने ग्रोथ प्लान तैयार किया है। राजधानी को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों का छह और आठ लेन में विस्तार किया जाएगा। इससे न सिर्फ शहर में एंट्री आसान होगी, बल्कि व्यापार, परिवहन और यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
India : ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन के लिए मजबूर किया
इन 5 प्रमुख सड़कों को मिलेगा नया स्वरूप:
-
रायपुर – विशाखापट्टनम सिक्स लेन
-
रायपुर – लखनादौन ग्रीन फील्ड सिक्स लेन एक्सप्रेसवे
-
रायपुर – बलौदाबाजार सिक्स लेन
-
दुर्ग – आरंग बाइपास सिक्स लेन (भारतमाला कॉरिडोर)
-
रायपुर से सिमगा तक 8 लेन और सिमगा से बिलासपुर तक सिक्स लेन
इनमें से कुछ सड़कें पहले से मौजूद हैं जिन्हें चौड़ा किया जाएगा, जबकि कुछ नई ग्रीनफील्ड परियोजनाएं होंगी। कुल मिलाकर इन परियोजनाओं से राजधानी में एंट्री और लॉजिस्टिक्स ट्रैफिक को नई दिशा मिलेगी।
HIV Positive Mother: मरीज की जानकारी का खुलासा गैरकानूनी, हाई कोर्ट की सरकार को फटकार
186 KM रायपुर-सारंगढ़ फोरलेन का काम शुरू
रायपुर से सारंगढ़ तक 186 किमी लंबी सड़क को तीन चरणों में फोरलेन बनाया जा रहा है।
-
पहला चरण: रायपुर से धनेली तक (53.1 किमी)
-
दूसरा चरण: धनेली से आगे 85.6 किमी
-
तीसरा चरण: अंतिम विस्तार 186 किमी तक
एनएचएआई ने एलाइन्मेंट तय कर ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। करीब 90% ज़मीन पहले से ही एनएच की है।

More Stories
BREAKING NEWS: कलेक्टर कार्यालय विवाद — ‘छत्तीसगढ़ी आवेदन फेंकने’ का आरोप, प्रशासन ने बताया भ्रामक
Raipur Bulletin 27 April 2026 अपराध रिपोर्ट: शहर में सर्वाधिक रहे मारपीट और धमकी के मामले
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में हैवानियत’ घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, जहर पिलाने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाने की धमकी’ 3 FIR दर्ज