रायपुर : राजधानी रायपुर में युवकों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन युवक बेखौफ होकर बीच सड़क पर कार की सनरुफ खोलकर सिगरेट पीते, मस्ती करते और लोगों को परेशान करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं ये युवक नशे में उन्हें समझाने वालों से भीड़ जाते हैं। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कार की सनरुफ खोलकर सिगरेट पीते और हल्ला करते नजर आ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र का है। यहां कुछ युवक कार की सनरुफ खोलकर सिगरेट पीते और हल्ला करते हुए नजर आए। युवकों की हरकत को उनके पिछले चल रही कार में सवार लोगों ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। जब लोगों ने युवको को ऐसा करने से मना किया तो युवक नशे की हालत में लोगों से ही भीड़ गए।
पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। जैसे ही गोलबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी युवक पुलिस के सामने ही लोगों भीड़ गए और उनसे बदतमीजी करने लगे। सभी युवक पंजाब और हरियाणा के बताए जा रहे हैं। युवको की हरकतों को देखते हुए पुलिस की टीम ने कार को जब्त कर सभी युवकों को हिरासत में ले लिया है।

More Stories
CG Politics : BJP के दो जिलाध्यक्षों की कथित ऑडियो बातचीत वायरल, नाश्ता-चाय के खर्च पर हुई तीखी बहस, कांग्रेस ने कहा- ‘समोसे पर संग्राम’
CG Sand Royalty Scam : छत्तीसगढ़ में 6 करोड़ के रेत रॉयल्टी घोटाले की जांच फाइल गायब, 10 साल पुराने मामले में फिर उठे सवाल
CG School Exam Time Table 2026 : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, कक्षा 1वीं से 12वीं तक जानें तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की पूरी डेट