वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Raipur News : ₹4,999 की पूल पार्टी का पोस्टर वायरल, पेमेंट के बाद मिलेगी सीक्रेट लोकेशन; पुलिस ने शुरू की जांच

Raipur News : रायपुर। राजधानी में सोशल मीडिया पर कथित प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल होने के बाद हलचल मच गई है। वायरल पोस्टर में ₹4,999 एंट्री फीस के साथ पार्टी आयोजित करने का दावा किया गया है। खास बात यह है कि आयोजन स्थल की लोकेशन सार्वजनिक नहीं की गई है और पोस्टर में दावा किया गया है कि पेमेंट करने के बाद ही पार्टी की जगह की जानकारी दी जाएगी।

पोस्टर सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वायरल पोस्टर वास्तविक है या फिर महज प्रचार के लिए तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है।

मॉडल्स और एक्ट्रेस से इंटरेक्शन का दावा

वायरल पोस्टर में सीमित संख्या में मेहमानों को एंट्री देने की बात कही गई है। इसके अलावा मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ इंटरेक्शन का ऑफर भी दिया गया है। पार्टी में शामिल होने के लिए ₹4,999 की एंट्री फीस निर्धारित होने का दावा किया गया है।

CG Open School Exam Date : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, अगस्त में होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

आयोजन स्थल का नाम या पता पोस्टर में नहीं दिया गया है। इसमें कहा गया है कि पेमेंट के बाद संबंधित लोगों को पार्टी की लोकेशन भेजी जाएगी।

आयोजकों और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वायरल पोस्टर से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट और संभावित आयोजकों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यदि वास्तव में ऐसी पार्टी आयोजित होने वाली है तो उसके लिए संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति ली गई है या नहीं।

इसके अलावा पुलिस संभावित आयोजन स्थल और पोस्टर तैयार कर वायरल करने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी है।

बजरंग दल ने जताई आपत्ति

कथित पूल पार्टी के पोस्टर को लेकर बजरंग दल ने भी आपत्ति जताई है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि रायपुर में इससे पहले भी इस तरह के आयोजनों से जुड़े पोस्टर सामने आ चुके हैं।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस तरह का आयोजन किया जाता है तो उसका विरोध किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल पोस्टर के पीछे कौन लोग हैं और ₹4,999 वाली कथित पूल पार्टी वास्तव में आयोजित होने वाली है या नहीं।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay