भीड़ कंट्रोल करने के लिए रेलवे का बड़ा प्लान
होली के दौरान रायपुर से बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल जाने वाली नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 200 के पार पहुंच गई है। यात्रियों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने स्पेशल ट्रेनों का खाका तैयार किया है। ये ट्रेनें मुख्य रूप से साप्ताहिक और द्विसाप्ताहिक आधार पर चलेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों में स्लीपर के साथ-साथ थर्ड एसी और जनरल कोच की संख्या बढ़ाई गई है ताकि हर वर्ग के यात्री को बर्थ मिल सके।
“यात्रियों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। होली के दौरान रायपुर स्टेशन पर पैर रखने की जगह नहीं होती। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से न केवल भीड़ कम होगी, बल्कि यात्रियों को दलालों के चंगुल में फंसने से भी बचाया जा सकेगा।”
— जनसंपर्क अधिकारी (PRO), रायपुर रेल मंडल

More Stories
RAIPUR Commissionerate Bulletin 7 April 2026 थाना उरला और खम्हारडीह में सर्वाधिक अपराध दर्ज, हत्या व आबकारी के 7-7 प्रकरण
Corporation’S Strict Warning : 30 अप्रैल तक जमा करें संपत्तिकर, चूके तो देना होगा 17% भारी सरचार्ज; प्रशासन ने दी अंतिम मोहलत
Jaggi Murder Case : अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 20 अप्रैल को होगी ‘संयुक्त सुनवाई’; हाईकोर्ट के दोनों फैसलों को किया गया सूचीबद्ध