रायपुर। राजधानी रायपुर के जेल रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के इमरजेंसी यानी केजुअल्टी वार्ड में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल मरीजों को वार्ड से बाहर निकालना शुरू किया।
आग लगते ही मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय केजुअल्टी वार्ड में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में वार्ड में धुआं भर गया, जिसके बाद मरीजों और अस्पताल स्टाफ के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। इसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की गई।
सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
वहीं मोदहापारा पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। वार्ड में जमा धुएं को ब्लोअर की मदद से बाहर निकाला गया।
AC या मॉनिटर में ब्लास्ट के बाद आग लगने की आशंका
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती तौर पर AC या मॉनिटर में ब्लास्ट के बाद आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दमकल और संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही आग लगने की सही वजह सामने आएगी।

More Stories
CG News : 1.31 करोड़ के धान घोटाले के आरोपी का कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ करते वीडियो वायरल, कलेक्टर ने आरोपों को बताया साजिश
Jhiram Ghati Case : झीरम कांड में 13 साल बाद फैसले की घड़ी करीब, NIA कोर्ट 31 अगस्त को सुनाएगी निर्णय
बिलासपुर कस्टडी डेथ केस में बड़ा फैसला, Supreme Court’ ने CBI को सौंपी जांच’ परिवार को 25 लाख मुआवजा