वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

रायपुर-आरंग NH-53 पर भीषण सड़क हादसा: डायल-112, यात्री बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर, हाईवे पर लगा लंबा जाम

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर-आरंग नेशनल हाईवे-53 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मंदिर हसौद थाना के ठीक सामने पुलिस की डायल-112, एक यात्री बस और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और वाहन सवार लोग बाल-बाल बच गए। बावजूद इसके तीनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।

CG News : छत्तीसगढ़ की जेलों में मौतों का बढ़ता आंकड़ा चिंताजनक, पांच साल में 375 कैदियों की मौत’ 62 मामलों की जांच रिपोर्ट अब भी लंबित

थाने के सामने हुआ हादसा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

दुर्घटना मंदिर हसौद थाना के ठीक सामने होने के कारण सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने और यातायात बहाल कराने की कार्रवाई की।

हाईवे पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद व्यस्त नेशनल हाईवे-53 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित कर धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य कराई।

हादसे के कारणों की जांच जारी

फिलहाल दुर्घटना किस कारण से हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मंदिर हसौद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay