Raigarh Bus Accident , रायगढ़। जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब रायगढ़ से झारखंड के जपला जा रही यात्री बस तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के गेरसा–आमापाली के पास स्थित पुलिया के समीप हुआ। बस में सवार करीब 8 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, बदन ट्रैवल्स की यह बस रोजाना की तरह शाम 5 बजे रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से झारखंड के लिए रवाना हुई थी। रात लगभग 8 बजे जैसे ही बस गेरसा–आमापाली के बीच पहुंची, तभी ड्राइवर के तेज और लापरवाह वाहन संचालन के चलते बस सड़क किनारे उतरकर पलट गई।
हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बस से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस काफी तेज गति में थी और ड्राइवर लगातार ओवरस्पीड में वाहन चला रहा था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। ड्राइवर की लापरवाही की जांच की जा रही है।
फिलहाल बस को सड़क किनारे से हटाने और यातायात सामान्य करने का काम जारी है। पुलिस यात्रियों के बयान दर्ज कर रही है।
About The Author
Anil Dewangan
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

More Stories
CG NEWS : कुदरत का कहर, आंधी-बारिश से हवाई सेवा ठप, डिप्टी सीएम और पूर्व सीएम की फ्लाइट नागपुर डायवर्ट
Raipur Police Commissionerate 12 June 2026: सड़क हादसों से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी तक, नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में कानूनी एक्शन रिपोर्ट
CG Crime News : बालोद में शर्मनाक वारदात’ कोतवाल गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म