रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 21 जून से अभनपुर में किया जा रहा है, जो 30 जून तक चलेगा।
यह प्रशिक्षण शिविर अभनपुर स्थित अशुतोष अलका अप्पलवार मंगल भवन में आयोजित होगा, जहां सभी जिला अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
राहुल गांधी करेंगे मार्गदर्शन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi भी इस प्रशिक्षण शिविर में एक दिन शामिल होकर जिला अध्यक्षों को मार्गदर्शन देंगे। उनके दौरे को लेकर संगठन स्तर पर विशेष तैयारी की जा रही है।
AICC ने जारी किया निर्देश
AICC महासचिव K. C. Venugopal ने पत्र जारी कर सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को शिविर में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाना है।
वरिष्ठ नेताओं की भी रहेगी मौजूदगी
शिविर के दौरान AICC सचिव पूरे 10 दिन उपस्थित रहेंगे, जबकि PCC अध्यक्ष, CLP नेता और प्रभारी महासचिव को कम से कम 5 दिन तक शिविर में रुकना अनिवार्य किया गया है।
21 जून तक पहुंचना अनिवार्य
सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे 21 जून को दोपहर 12 बजे तक हर हाल में शिविर स्थल पर पहुंचें, ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम समय पर शुरू किया जा सके।

More Stories
CG News : जज्बे को सलाम’ तेज बहाव में बह रहे दो बच्चों की महिलाओं ने बचाई जान, धमतरी का रेस्क्यू वीडियो वायरल
CG News : दो हिस्सों में टूटा जर्जर पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस, टला बड़ा हादसा
CG Culture : राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति, नारायणपुर के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात