पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस Tania’s इन दिनों गहरे सदमे में हैं। उनके पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर सरेआम गोली चलाने की घटना सामने आई है। घटना पंजाब के मोगा जिले के कोट इसे खां इलाके की है, जहां शुक्रवार दोपहर (4 जुलाई) को उनके क्लिनिक हरबंस नर्सिंग होम में दो अज्ञात हमलावर घुसे और डॉक्टर पर गोलियां चला दीं।
डॉक्टर की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज
हमले के तुरंत बाद डॉ. कंबोज को मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर को दो गोलियां लगीं, और उनकी हालत फिलहाल अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। उनकी देखभाल एक विशेष मेडिकल टीम द्वारा की जा रही है।
हमलावर मरीज बनकर पहुंचे थे क्लिनिक
पुलिस और चश्मदीदों के अनुसार, हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और मरीज बनकर क्लिनिक में घुसे। जैसे ही वे डॉ. कंबोज के करीब पहुंचे, उन्होंने बेहद नजदीक से गोली चला दी।
एसपी मोगा ने कहा कि यह एक सुनियोजित हमला था, और डॉक्टर को पहले भी धमकियां मिलती रही थीं, लेकिन कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई थी।
जांच में जुटी पुलिस, जबरन वसूली की भी आशंका
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
-
फोरेंसिक टीमों को अपराध स्थल पर तैनात किया गया है।
-
क्लिनिक और आसपास का इलाका सील कर दिया गया है।
-
आसपास के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
पुलिस जबरन वसूली या अन्य संभावित आपराधिक एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर भावुक हुईं एक्ट्रेस Tania’s, मांगी प्राइवेसी
एक्ट्रेस तानिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट साझा किया। उन्होंने लिखा:
“Tania’s और उनके परिवार की ओर से, हम साझा करना चाहते हैं कि यह हमारे लिए एक बेहद भावनात्मक और कठिन समय है। हम मीडिया और जनता से अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें संभलने के लिए समय दें। कृपया किसी भी तरह की अटकलें लगाने या कहानियां बनाने से बचें।”

कौन हैं पंजाबी एक्ट्रेस तानिया?
Tania’s पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की टैलेंटेड और चर्चित अभिनेत्री हैं।
उनकी प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं:
-
‘बाजरे दा सिट्टा’
-
‘सूफना’ (जिससे उन्होंने डेब्यू किया)
-
‘रब्ब दा रेडियो 2’
-
‘गुड्डियां पटोले’
-
‘ओए मखना’
Tania’s का जन्म 6 मई 1993 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था, लेकिन वह मूल रूप से पंजाब से ताल्लुक रखती हैं

More Stories
Monalisa : कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने रचाई लव मैरिज’ परिवार के खिलाफ जाकर केरल के मंदिर में फरमान संग लिए सात फेरे
Kangana Ranaut : 26/11 हमले पर बनी फिल्म में नजर आएंगी कंगना रनौत ‘भारत भाग्य विधाता’ में निभाएंगी दमदार किरदार
Randeep Hooda-Lin Laishram : रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, कपल ने शेयर किया ‘मैजिकल’ मैटरनिटी फोटोशूट