रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की हड़ताल का आज 33वां दिन है, लेकिन अब राज्य में इस लंबे आंदोलन के खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज एक अहम बयान जारी करते हुए बताया कि मंगलवार को कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ सरकार की उच्च स्तरीय बैठक हुई थी।
Sarva Pitru Amavasya 2025 : पितृ मोक्ष के लिए विशेष दिन, जानिए महत्व और रीति
मंत्री जायसवाल ने कहा, “बैठक सकारात्मक रही और दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है। हमें पूरी उम्मीद है कि आज से सभी एनएचएम कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट आएंगे।”
गौरतलब है कि पिछले 32 दिनों से राज्यभर के एनएचएम कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी व्यापक असर पड़ा था।
सरकार और कर्मचारियों के बीच बनी इस सहमति को स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मंत्री ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे राज्य की जनता के हित को ध्यान में रखते हुए काम पर लौटें और स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य बनाएं।
अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या वास्तव में हड़ताल आज खत्म हो जाएगी या नहीं।

More Stories
CG NEWS : बिलासपुर चोरी मामले में बड़ा खुलासा’ 5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, तीन नाबालिग अभिरक्षा में’ नकदी और जेवर बरामद
CGPSC घोटाला’ CBI के बाद ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से होगी जांच’ CM विष्णु देव साय बोले- भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
CG News : शासकीय कार्यक्रमों के टेंट-पंडाल, साउंड और लाइटिंग के बकायों पर सरकार सख्त, अब हर महीने देनी होगी भुगतान और लंबित राशि की जानकारी