Prime Minister Narendra Modi visit बस्तर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही हाल ही में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित उत्तर भारत के कई राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी प्रभावित इलाकों का जायजा लेकर राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी का बस्तर आने का भी कार्यक्रम बन सकता है।
बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही
लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब तक 500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पिछले दो दिनों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ और मकान ढहने से दर्जनों लोग मारे गए हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, राजमार्ग अवरुद्ध हैं और हजारों लोग फंसे हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित
हिमाचल प्रदेश में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के आंकड़ों के मुताबिक, मानसून की शुरुआत से अब तक 360 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। राज्य में 1,087 सड़कें बंद, 2,838 बिजली आपूर्ति लाइनें ठप और 509 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं।
पीएम का दौरा महत्वपूर्ण
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा प्रभावित राज्यों में राहत कार्यों की रफ्तार बढ़ाने और पुनर्वास योजनाओं की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकता है। बस्तर आने की संभावना को देखते हुए यहां के स्थानीय प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।

More Stories
Chhattisgarh Health Department Attachment Cancelled : मंत्री जायसवाल का कड़ा फैसला जुगाड़ से शहरों में जमे स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी, जाना होगा गांव
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के DG पवन देव के बेटे के साथ सरेराह मारपीट, पार्किंग विवाद में जड़ा थप्पड़, आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh Crime News : पूर्व गृह मंत्री के बेटे संदीप कंवर पर एक और केस दर्ज, पुलिस से अभद्रता का आरोप