रायपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘Mann Ki Baat’ के 133वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ में काले हिरण (ब्लैकबक) के संरक्षण और संवर्धन की सराहना की है। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक और प्रेरणादायी पहल बताया।
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने रायपुर के भाटागांव स्थित विनायक सिटी में इस कार्यक्रम को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा राज्य के प्रयासों की प्रशंसा पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, राजनांदगांव में पारा 45.5°C, हीटवेव अलर्ट जारी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि काले हिरण जैसी विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुकी प्रजाति का दोबारा दिखाई देना यह दर्शाता है कि सही दिशा में किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। उन्होंने इसे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में अहम उपलब्धि बताया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार वन्यजीवों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
इस पहल को विशेषज्ञ भी महत्वपूर्ण मान रहे हैं, क्योंकि काले हिरण जैसे दुर्लभ वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि न केवल पारिस्थितिकी संतुलन के लिए जरूरी है, बल्कि यह राज्य के संरक्षण मॉडल की सफलता को भी दर्शाता है।

More Stories
TMC में बढ़ी सियासी हलचल’ 4 दिन में 4 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा, पार्टी में टूट की अटकलें तेज
Ram Mandir’ में ₹7 करोड़ चढ़ावे की चोरी का आरोप’ पूर्व लेखा प्रभारी बोले- शिकायत करने पर हटाया गया, CCTV फुटेज भी डिलीट कराए गए
TMC में बढ़ी दरार’ कल्याण बनर्जी का अल्टीमेटम—ममता मुझे चुनें या अभिषेक को, तीसरे राज्यसभा सांसद का इस्तीफा