बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार तीसरे दिन भी जारी है. नक्सल विरोधी अभियान में जुटे सुरक्षाबलों ने आज बड़ी कामयाबी हासिल की है. 45 लाख के इनामी भास्कर को ढेर करने के बाद आज 2 और नक्सली को मार गिराया है. शव के साथ ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं. बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है.
बता दें कि बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत अब तक बड़ी कामयाबी मिली है. इसी इलाके में जवानों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली लीडर सुधाकर और 45 लाख के इनामी भास्कर को मार गिराया है. इसके अलावा दो अन्य नक्सली भी इस कार्रवाई में ढेर किए गए हैं. इस अभियान में दो टॉप कमांडरों समेत कुल चार नक्सली मारे जा चुके हैं.

More Stories
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, अगले दो दिन तक जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
CG NEWS : मलेरिया का कहर’ दो छात्रों के बाद अब महिला की मौत, एंबुलेंस देरी से पहुंचने का आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
CG Crime News : ट्रेन में लाखों की चोरी का खुलासा, डोंगरगढ़ के दो आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से पुलिस तक पहुंचे सुराग