रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 30 अगस्त, रविवार को पंडरी तराई मंडी गेट इलाके से एक व्यक्ति की बाइक चोरी होने की घटना सामने आई। देर रात घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरों ने आसानी से उठा लिया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही: चपरासी ने बांटी दवाइयां, मरीजों की जान पर उठे सवाल
घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की वारदातें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विशेषज्ञों ने चेताया है कि घर या गली में सीसीटीवी कैमरा लगाना और सतर्क रहना जरूरी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने राजधानी में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

More Stories
CG Cyber Alert : सावधान’ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे
रायपुर में पोस्टर लगाने के नए नियम लागू’ अब तय जगह पर ही लगेगा पोस्टर, दूसरी जगह चिपकाया तो देना होगा ₹5,000 जुर्माना
CG Crime : जगदलपुर में 4 वर्षीय बच्ची का अपहरण’ पुलिस की नाकाबंदी से घबराकर मार्केल में छोड़कर भागा आरोपी, 16 घंटे में मासूम सकुशल बरामद