नई दिल्ली। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें अपना दोस्त और एक महान प्रधानमंत्री बताया था। ट्रंप के इस बयान पर पीएम मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध सकारात्मक और भविष्य उन्मुख हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा कि वे ट्रंप की भावनाओं और संबंधों के सकारात्मक आकलन की गहराई से सराहना करते हैं और पूरी तरह उसका प्रत्युत्तर देते हैं।
मोदी ने आगे कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो दोनों देशों के मजबूत रिश्तों और सहयोग का प्रतीक है।

More Stories
BREAKING NEWS : पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पहले मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी’ CCTV में कैद वारदात
BRICS Summit 2026 : सप्लाई चेन मजबूत करने का प्रस्ताव, स्टार्टअप और डिजिटल कृषि पर भी फोकस
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी