बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षक ईश्वरी प्रसाद टंडन को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कुसमी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला मक्याठी में पदस्थ सहायक शिक्षक पर हुई।
Proud Moment: नवा रायपुर के हर स्थल पर दिखेगी प्रदेश की प्रगति और पहचान
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर हुई आपत्तिजनक टिप्पणी की जानकारी मिलने के बाद शिक्षक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई। निलंबन के साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी तैयारी चल रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी कर्मचारियों द्वारा सार्वजनिक मंच या सोशल मीडिया पर अपशब्द प्रयोग करने की किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले ने जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को सोशल मीडिया पर संवेदनशीलता बरतने की हिदायत दी है।

