इंफाल/चुराचांदपुर।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर के चुराचांदपुर और इंफाल पहुंचे। उन्होंने चुराचांदपुर में ₹7,300 करोड़ औ इंफाल में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की शिलान्यास और उद्घाटन किया। मणिपुर में मई, 2023 में हिंसा भड़कने के बाद PM मोदी का यह पहला दौरा है।
कुल्लू में लैंडस्लाइड, अहमदाबाद में करंट, राजस्थान में रिकॉर्ड बारिश; जानें देश का हाल
प्रधानमंत्री ने इंफाल में कहा- मणिपुर में किसी भी तरह की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें राज्य को शांति और विकास के रास्ते पर लेकर जाना है।नचुराचांदपुर में PM ने कहा- मैं सभी संगठनों से शांति के रास्ते पर आगे बढ़ने की अपील करता हूं। मैं वादा करता हूं, मैं आपके साथ हूं।
PM चुराचांदपुर में हिंसा पीड़ितों से मिलने रिलीफ कैंप गए। इंफाल में कार्यक्रम स्थल पर हिंसा पीड़ितों से बात की। चुराचांदपुर कुकी बहुल पहाड़ी इलाका है। इंफाल घाटी इलाका है और मैतेई समुदाय का गढ़ है। पिछले दो साल से, दोनों समुदायों की एक-दूसरे के इलाकों में आवाजाही बंद है।

More Stories
PM Modi : पीएम मोदी का प्रहार “देश जानता है कांग्रेसी पहले से ही नंगे हैं, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत थी?”
Shankaracharya : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, बच्चों के यौन शोषण का आरोप
Mind Matter : PM मोदी ने की ‘ग्लोबल AI समिट’ की तारीफ, अंगदान को बताया जीवन का सबसे बड़ा पुण्य