रायपुर : मेकाहारा अस्पताल में एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर Suicide कर ली। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर और प्रबंधन दोनों में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, पंडरिया ग्राम तखतपुर जिला बिलासपुर निवासी 38 वर्षीय युवक संतोष ध्रुव 21 जुलाई से रेबीज बीमारी का इलाज कराने के लिए भर्ती हुआ था।
क्यों Suicide की वजह बनी ?
Suicide करने वाले संतोष ध्रुव का इलाज तीसरी मंजिल के आईसोलेशन वॉर्ड में चल रहा था। वहीं आज युवक अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद गया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि, इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल परिसर और प्रबंधन दोनों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि, मेकाहारा प्रशासन इस पूरे मामले को दबाने में लगे हुए हैं। पीएम रिपोर्ट नहीं होने के कारण मृतक के परिजनों को भटकना पड़ रहा है।
3 August : World Friendship Day एवं महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनायें

More Stories
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी के डीप डिप्रेशन का असर
CG News : कांकेर में मलेरिया का कहर’ 2 दिन में 2 छात्रों की मौत, सरकारी हॉस्टलों के 11 छात्र संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
₹11.38 करोड़ का लोन घोटाला’ CBI ने दर्ज की FIR, केपेक्स कंपनी की डायरेक्टर समेत अन्य पर बैंक से धोखाधड़ी का आरोप