Pat Cummins Record: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच में पैट कमिंस ने नया इतिहास रच दिया है। जो काम अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई नहीं कर पाया था, वो काम उन्होंने कर दिखाया है। पैट कमिंस ने अब से करीब 63 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब उनके निशाने पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान का विश्व कीर्तिमान आ गया है।
पुलिस अधीक्षक के लिए काम कर रहे थे, ग्रामीणों की हत्या कर नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट
कप्तान के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में दो विकेट अपने नाम किए। कप्तान के तौर पर अब वे ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के रिची बेनाउड ने कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का काम किया है। पैट कमिंस ने रिची बेनाउड का करीब 63 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त किया है। पैट कमिंस ने जैसे ही वेस्टइंंडीज के रोस्टन चेज को जैसे ही आउट किया, वे नंबर वन बन गए। पैट कमिंस ने अब कप्तान के तौर पर 139 विकेट अपने नाम कर लिए हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा हैं।
अब इमरान खान के कीर्तिमान पर लगी कमिंस की नजर
वैसे अगर दुनियाभर के कप्तानों की बात की जाए तो कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज इमरान खान हैं। पाकिस्तान के लिए साल 1992 में वनडे विश्व कप जीतने वाले कप्तान इमरान खान ने कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में 187 विकेट अपने नाम किए हैं। ये बात सही है कि अभी पैट कमिंस इमरान खान से काफी पीछे हैं, लेकिन पैट को ये दूरी तय करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। अभी तो इसी टेस्ट में वेस्टइंडीज की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरेगी तो पैट को कुछ और विकेट मिलेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट
पैट कमिंस: 139 विकेट
रिची बेनाउड: 138 विकेट
बॉब सिम्पसन: 41 विकेट
इयान जॉनसन: 39 विकेट
मोंटी नोबल: 31 विकेट

More Stories
IPL 2026 : IPL का बिगुल’ 10 और 13 मई को गूंजेगा क्रिकेट का शोर, रोहित-कोहली के लिए फैंस बेताब; जानें टिकट बुकिंग का पूरा अपडेट
PBKS vs RR Pitch Report: मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में आज रनों की बारिश या गेंदबाजों का जलवा?
LSG vs KKR IPL 2026 Controversy : आईपीएल इतिहास के दुर्लभतम तरीके से आउट हुए अंगकृष, मैदान पर मचा बवाल