नई दिल्ली: Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र का आज, 13 अगस्त को आखिरी दिन है। सत्र के दौरान लगातार जारी गतिरोध के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकार और विपक्ष आखिरी दिन किसी मुद्दे पर चर्चा के लिए सहमत होंगे या सदन हंगामे की भेंट चढ़ जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष से बातचीत और चर्चा का रास्ता खोलने की आखिरी कोशिश की है।
अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर विपक्षी दलों के साथ चर्चा कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे पर विपक्ष चर्चा चाहता है, सरकार उस पर चर्चा के लिए तैयार है। शाह ने यह भी कहा कि वह पूरी चर्चा के दौरान सदन में मौजूद रहेंगे और विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों और आशंकाओं का विस्तार से जवाब देंगे।
राहुल गांधी क्या मानेंगे शाह का प्रस्ताव?
सरकार की ओर से चर्चा की पेशकश के बावजूद विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच सहमति बनती दिखाई नहीं दे रही है। विपक्ष की ओर से लगातार प्रदर्शन और नारेबाजी जारी है। राहुल गांधी की ओर से अमित शाह के जवाब को लेकर असहमति जताई गई है।
ऐसे में देखना अहम होगा कि क्या आखिरी दिन विपक्ष चर्चा के लिए सदन की कार्यवाही चलने देता है या फिर गतिरोध जारी रहता है।
CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
18 दिनों में लोकसभा में सिर्फ 19 घंटे 23 मिनट काम
मानसून सत्र के दौरान लोकसभा की कार्यवाही पर हंगामे का बड़ा असर पड़ा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 18 दिनों में लोकसभा में सिर्फ 19 घंटे 23 मिनट काम हुआ, जबकि निर्धारित समय करीब 108 घंटे था। यानी सदन में तय समय का लगभग 18 प्रतिशत ही काम हो पाया।
हंगामे के कारण लोकसभा में करीब 133 करोड़ रुपये के संसदीय कामकाज के समय के नुकसान का भी दावा किया गया है।
कई अहम विधेयक हुए पास
विपक्ष के विरोध के बावजूद सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित कराने में सफल रही। इनमें एंटी पेपर लीक बिल, केरल का नाम केरलम करने से जुड़ा विधेयक, डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र और नागरिक पंजीकरण से संबंधित बिल, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या से जुड़ा विधेयक, MSME भुगतान से संबंधित विधेयक और टैक्स सुधार से जुड़े कानून शामिल हैं।
इन विधेयकों पर नहीं बन पाई सहमति
वहीं, विदेशी चंदे और फंडिंग के नियमों को सख्त करने वाला FCRA बिल इस सत्र में पारित नहीं हो सका। शिक्षा सुधार विधेयक संयुक्त समिति के पास विचाराधीन है। इसके अलावा परिसीमन से जुड़े मुद्दे पर भी सरकार विपक्ष को सहमत नहीं कर पाई।
अब सभी की नजरें मानसून सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही पर हैं। लोकसभा की कार्यवाही आज दोपहर 3 बजे तक चलने वाली है। ऐसे में देखना होगा कि अमित शाह की चर्चा की पेशकश के बाद सदन में गतिरोध खत्म होता है या संसद का आखिरी दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ जाता है।

More Stories
Amit Shah vs Rahul Gandhi : अमित शाह’ बोले- स्पीकर चर्चा के लिए घंटे तय करें, मैं सदन में रहूंगा’ राहुल गांधी बोले- हमें लेक्चर नहीं सुनना
Supreme Court की चेतावनी, नियम तोड़ने वाली इमारतों पर होगी सीलिंग और तोड़फोड़
PM Modi’s message to Gen-Z: रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का हुआ विमोचन, PM मोदी बोले- युवाओं को पढ़नी चाहिए महान लोगों की जीवनियां