Pakistan Police Station Blast , बन्नू/इस्लामाबाद — पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार रात बड़ा आतंकी हमला हुआ। बन्नू जिले के एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती धमाके में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद इलाके में गोलियों की आवाज गूंजती रही। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच देर रात तक मुठभेड़ जारी रही।
Raipur DSR 10 May 2026 रायपुर: जनगणना कर्मी से गाली-गलौज व शासकीय कार्य में बाधा, केस दर्ज
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों ने विस्फोटकों से भरे वाहन के जरिए पुलिस स्टेशन में घुसने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसने से पहले वाहन को रोक लिया। तभी जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। आसपास के मकानों के शीशे टूट गए।
धुएं से भर गया आसमान, गोलियों की आवाज से कांपा इलाका
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के तुरंत बाद पूरा इलाका धुएं से भर गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए ऐसा लगा जैसे पूरा पुलिस स्टेशन ढह जाएगा। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने “बड़े हमले” को नाकाम कर दिया, क्योंकि विस्फोटकों से भरा वाहन मुख्य इमारत तक नहीं पहुंच पाया। अगर वाहन अंदर घुस जाता, तो नुकसान कई गुना अधिक हो सकता था।
आतंक के साए में खैबर पख्तूनख्वा
खैबर पख्तूनख्वा लंबे समय से आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। अफगान सीमा से लगे इलाकों में हाल के महीनों में पुलिस और सेना पर हमले बढ़े हैं। सुरक्षा एजेंसियां लगातार ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन आतंकी संगठन नए तरीके अपनाकर हमला कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात की खामोशी अचानक चीखों और सायरनों में बदल गई। एक दुकानदार ने बताया, “धमाका इतना तेज था कि जमीन हिल गई। बच्चे डरकर रोने लगे।”

More Stories
Make in India के 12 साल पूरे : पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां, डिफेंस एक्सपोर्ट में 5500% से ज्यादा की बढ़ोतरी
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, दिल्ली-पटना में मार्च’ देहरादून में बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता
Weather Alert : सिक्किम में लैंडस्लाइड, 20 से ज्यादा घर बहे’ ओडिशा में भारी बारिश से 10 हजार लोग शिफ्ट, MP-बिहार-UP में अलर्ट