Gonda: उत्तर प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। Gonda के पृथ्वी नाथ मंदिर दर्शन करने जा रही बोलेरो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। मौके पर ही 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक थाना मोतीगंज के सिहागांव के निवासी हैं। ये सड़क हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा बहुता रेहरा मोड के पास हुआ है।
Gonda हादसे पर UP के मुख्यमंत्री ने कि संवेदना व्यक्त
हादसे का शिकार हुई बोलेरो कार में 15 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अंतर्गत बेलवा बहुता रेहरा मोड में हुए सड़क हादसे का तुरंत संज्ञान लिया। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
3 August : World Friendship Day एवं महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनायें

More Stories
CJP का सरकार को अल्टीमेटम’ मंगलवार तक गिरफ्तार छात्र रिहा नहीं हुए तो फिर शुरू होगा देशव्यापी प्रदर्शन, सौरव दास बोले- कपिल सिब्बल भी साथ
CKYC 2.0 : 1 अगस्त से बदलेगी बैंकिंग की तस्वीर! एक बार KYC कराएं, फिर हर बैंक और बीमा कंपनी में नहीं देने होंगे दस्तावेज
देश की प्रवेश परीक्षा प्रणाली में होगा बड़ा बदलाव’ 6 विशेषज्ञ करेंगे परीक्षा व्यवस्था में सुधार, PM Modi’ ने बनाई हाई लेवल टास्क फोर्स