वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

NTA Exam Reform : पेपर लीक रोकने केंद्र का बड़ा कदम, हाई पावर्ड टास्क फोर्स गठन पर CM विष्णुदेव साय ने जताया आभार

NTA Exam Reform :  रायपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर केंद्र सरकार के बड़े कदम पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं की चिंता को गंभीरता से लिया है और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।

CM साय बोले- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार का यह निर्णय सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जा रहा है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लगेगी।

IFS अधिकारियों का बड़ा तबादला’ 7 भारतीय वन सेवा अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, संजीता गुप्ता बनीं राज्य लघु वनोपज संघ की प्रभारी प्रबंध संचालक

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को निष्पक्ष और भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

NTA सुधार के लिए हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए हाई पावर्ड टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की थी।

इस मल्टीडिसिप्लिनरी टास्क फोर्स की अध्यक्षता देश के प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि करेंगे।

टास्क फोर्स में कई क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल

परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए गठित इस उच्च स्तरीय समूह में तकनीक, शिक्षा, सुरक्षा, अंतरिक्ष और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।

टास्क फोर्स में प्रमुख रूप से शामिल हैं—

  • नंदन नीलेकणि – अध्यक्ष
  • एस. सोमनाथ – ISRO के पूर्व चेयरमैन
  • तपन डेका – इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के पूर्व निदेशक
  • वी. कामकोटी – IIT मद्रास के निदेशक
  • अनीता करवाल – पूर्व शिक्षा सचिव
  • अमृत लाल मीणा – लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ

पेपर लीक और परीक्षा सुरक्षा पर रहेगा फोकस

हाई पावर्ड टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से मजबूत बनाना, सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करना और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी सुझाव देना है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay