मुंबई, 21 दिसंबर 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही हादसे का शिकार हो गईं। बीती रात मुंबई में उनकी कार एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुई। जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने नोरा की कार में टक्कर मार दी।
खुशकिस्मती से नोरा फतेही बिलकुल सुरक्षित हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है। हादसा उस समय हुआ जब एक्ट्रेस डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में जा रही थीं।
SIR Report : SIR रिपोर्ट का असर रायपुर में 5 लाख वोटर सूची से बाहर होने की आशंका
पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में गाड़ी चला रहे व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नोरा फतेही के वाहन में मामूली नुकसान हुआ है, लेकिन उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक हैं।
घटना के बाद एक्ट्रेस के फैंस ने सोशल मीडिया पर राहत की साँस ली और उन्हें जल्द स्वस्थ रहने की शुभकामनाएँ दीं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
Dhamaal 4 Box Office : पहले दिन ही अजय देवगन की कॉमेडी का धमाका, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
Ajay Devgn’ की ‘धमाल 4’ को X पर मिले-जुले रिव्यू, किसी ने बताया मजेदार तो किसी ने गिनाईं खामियां
Kantara 3 : अभी खत्म नहीं हुई ‘कांतारा’ की कहानी, ऋषभ शेट्टी ने तीसरे पार्ट को लेकर दी बड़ी खुशखबरी