नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में आज से एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। पार्टी को मंगलवार को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP National President) मिलने वाला है। कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को औपचारिक रूप से बीजेपी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। सुबह 11:30 बजे उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।
45 वर्षीय नितिन नबीन बीजेपी के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम था, जिन्हें 49 वर्ष की उम्र में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।
46 साल पुरानी भारतीय जनता पार्टी के लिए यह नेतृत्व परिवर्तन काफी अहम माना जा रहा है। संगठन के भीतर नितिन नबीन को एक मजबूत रणनीतिकार और जमीनी नेता के तौर पर देखा जाता है। उनके नेतृत्व में पार्टी को नए विचार, नई ऊर्जा और युवा सोच मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन का फोकस संगठन को और मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और आगामी चुनावों की रणनीति को धार देने पर रहेगा। उनके अध्यक्ष बनने के साथ ही बीजेपी में संगठनात्मक बदलावों और नई कार्यशैली की भी संभावना जताई जा रही है।

More Stories
‘Mann Ki Baat’ में काले हिरण संरक्षण की सराहना: पीएम Narendra Modi ने छत्तीसगढ़ मॉडल को बताया प्रेरणादायी
पंजाब में सियासी हलचल तेज: Harbhajan Singh से Z+ सुरक्षा वापस, कई सवाल खड़े
Delhi airport accident : एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के विमान में लगी आग, 6 यात्री घायल