रायपुर : कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के भतीजे नीलेश कश्यप (19) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है, वही एक अन्य सवार घायल बताया जा रहा है। नीलेश कश्यप पूर्व भाजपा सांसद दिनेश कश्यप के बेटे थे।जानकारी के मुताबिक़ यह हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र इलाके में सामने आया है।
केदार कश्यप का भतीजा बुलेट पर सवार था इसी दौरान उसकी बाइक रोड डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर में नीलश ने दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य सवार को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया है।
शव को बरामद कर सत्य साईं अस्पताल के मर्च्युरी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि, दुर्घटनाग्रस्त बुलेट में विधान सभा का पास भी चस्पा है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

More Stories
CG News : खेत में गिरी बिजली, जशपुर की 2 महिला मजदूरों की मौत’ 20 से ज्यादा घायल
CG Accident News : कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
IPS रतनलाल डांगी मामले में High Court’ सख्त, पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग के सचिव से मांगा जवाब’ 31 अगस्त वाले सप्ताह में अगली सुनवाई