नई दिल्ली।’ पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना ने रविवार को एक नया वीडियो जारी किया। जिसमें बताया गया कि 10 मई को पाकिस्तान की तरफ से जिन चौकियों से सीजफायर का उल्लंघन हुआ, उन चौकियों को मिट्टी में मिला दिया गया।
वहीं भारत-पाकिस्तन के बीच आज DGMO स्तर की बातचीत नहीं होगी। सेना ने बताया कि 12 मई को दोनों देशों की बातचीत में जो सीजफायर पर सहमति बनी थी, उसकी कोई आखिरी तारीख तय नहीं की गई है। यह समझौता आगे भी जारी रहेगा।

इधर, DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने राहुल गांधी के विदेश मंत्री पर लगाए आरोपों पर कहा कि ऑपरेशन शुरू होने के बाद हमने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि हम आतंक के अड्डों पर हमला करेंगे। पाकिस्तान ने बातचीत से इनकार कर दिया और जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी।
विदेश मंत्रालय ने भी राहुल के आरोपों पर सफाई दी और कहा- विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने ऑपरेशन शुरू होने के बाद की बात की थी, न कि पहले की।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कहा था, ‘हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को जानकारी देना अपराध है। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से माना है कि भारत सरकार ने ऐसा किया। इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए।’
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
Lok Sabha Seats Expansion 2026 : लोकसभा में ‘महायुद्ध’ , परिसीमन बिल पर आमने-सामने सरकार और विपक्ष, नारेबाजी के बीच सदन स्थगित
Ajit Series Drones Indian Army : बैकपैक में ड्रोन और दुश्मन पर नजर , चेन्नई की कंपनी ने सेना को सौंपे 500 से ज्यादा ‘अजीत’ ड्रोन
Nari Shakti Vandan Adhiniyam Update : 850 सीटों वाली नई संसद , मोदी सरकार का बड़ा प्लान, राज्यों के लिए 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें