नई दिल्ली/हनुमानगढ़, 14 जून 2025। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को NEET UG 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस बार कुल 20.08 लाख छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 12.36 लाख उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी महेश केसवानी ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर इतिहास रच दिया। महेश को 720 में से 686 अंक प्राप्त हुए हैं।
महेश केसवानी ने बातचीत में बताया कि वे 10वीं के बाद आर्ट्स लेकर UPSC की तैयारी करना चाहते थे, लेकिन एक शिक्षक की सलाह ने उनकी राह बदल दी। उन्होंने साइंस विषय लेकर NEET की तैयारी शुरू की और अब देश के सबसे कठिन माने जाने वाले मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में टॉप किया है।

More Stories
दिशा सालियान की मौत पर CBI ने FIR दर्ज की’ पहली 2 जांच में सुसाइड बताया गया’ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं
पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में रखने वाले पति का एनकाउंटर’ हिरासत से भागने के दौरान पुलिस ने मारी गोली
BRICS में चीन की अध्यक्षता से पहले बड़ा प्लान, चीनी सामान और AI को लेकर भारत अलर्ट