Naxalite Leader , बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों को आज सुबह से जारी मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। इस ऑपरेशन के दौरान नक्सल संगठन का कुख्यात और सक्रिय लीडर DVCM दिलीप बेड़जा मारा गया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अभी भी रुक-रुककर जारी है और इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन लगातार चल रहा है।
IPS Jitendra Shukla : 2013 बैच के IPS अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को मिली अहम जिम्मेदारी
मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर के घने जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर जिला रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और कोबरा बटालियन के जवानों ने संयुक्त रूप से यह अभियान शुरू किया था। सूत्रों के मुताबिक, मारा गया नक्सली लीडर दिलीप बेड़जा संगठन में DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) के पद पर था और उस पर कई बड़े नक्सली हमलों की साजिश रचने का आरोप था। वह सुरक्षाबलों पर हुए कई हमलों में शामिल रहा है और लंबे समय से पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था।
बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में अन्य नक्सलियों के भी मारे जाने या घायल होने की आशंका है। कुछ नक्सलियों के जंगल में फंसे होने की भी खबरें सामने आ रही हैं। इसी को देखते हुए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और अतिरिक्त बलों को भी मौके पर तैनात किया गया है। किसी भी नक्सली के भागने की संभावना को रोकने के लिए चारों ओर से नाकेबंदी कर दी गई है।
सुरक्षाबलों द्वारा मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला-बारूद और नक्सली सामग्री बरामद किए जाने की भी सूचना है। हालांकि, अधिकारियों की ओर से इस संबंध में विस्तृत जानकारी सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही साझा की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में हाई अलर्ट है और जवान पूरी सतर्कता के साथ जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

More Stories
Chhattisgarh IAS Transfer March 2026 : छत्तीसगढ़ में 2 IAS अफसरों का तबादला, मंत्रालय ने देर शाम जारी की सूची
108 Naxals Surrender : नक्सलवाद का आर्थिक पतन सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को सौंपा 1 किलो सोना, करोड़ों की लेवी जब्त
LPG Supply Meeting : नो टेंशन छत्तीसगढ़ में पर्याप्त है पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक, मंत्रालय में हुई समीक्षा