दंतेवाड़ा। जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। सातधार-मालेवाही मार्ग पर लगाए गए 5 किलो के प्रेशर कुकर बम को जवानों ने बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।
drug addict’s hooliganism: युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस की नींद अभी तक नहीं टूटी
जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से इस मार्ग पर IED प्लांट किया था। गश्ती अभियान के दौरान CRPF की 195वीं बटालियन, बारसूर और मालेवाही थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशी करते हुए बम को खोज निकाला और सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
गौरतलब है कि पिछले महीने भी इसी इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट में दो CRPF जवान घायल हो गए थे। लगातार सर्चिंग अभियान से नक्सलियों की इस तरह की साजिशें लगातार विफल हो रही हैं।

More Stories
CG Crime News : स्पा सेंटर में पुलिस की जांच से मचा हड़कंप, 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CG News : कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, NSUI नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, FIR दर्ज
CG News : सिम्स अस्पताल में दवा काउंटर पर विवाद, युवक ने फार्मासिस्ट से की अभद्रता’ वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार