बिलासपुर : जिले में चाचा-भतीजों ने मिलकर एक नाबालिग लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। युवक लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में तड़पता रहा, जहां उसकी मौत हो गई। इधर, घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के मकान पर आग लगा दी। हालांकि, दमकल की मदद से आग को काबू में कर लिया गया। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
मरने वाला लड़का जरहाभाठा मिनी बस्ती का रहने वाला सुमित बांधे (16) था। जांच में पता चला कि सुलभ शौचालय में धक्कामुक्की को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी सूरज भास्कर और उसके 2 नाबालिग भाइयों को गिरफ्तार किया है। जबकि, उनका चाचा छोटू भास्कर मर्डर के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दरअसल, रविवार दोपहर को 2 पक्षों के बीच कहासुनी हो रही थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। इस दौरान सुमित बांधे (16) सुलभ के पास खड़ा था। उसी समय एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने सुमित को पकड़ लिया। फिर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें सुमित बांधे गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद नाबालिग को फौरन अस्पताल ले जाया गया।
इस दौरान खून से लहूलुहान नाबालिग अस्पताल में तड़पता रहा। वीडियो में दिख रहा है कि नाबालिग को कुछ लोग उठा रहे हैं, उसकी सांसें चल रही है। वह अस्पताल में फर्श पर पड़ा है। कुछ समय बाद डॉक्टर्स ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया।

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ