Murder of Mother : बिलासपुर। कलयुगी बेटे ने जादू-टोना के शक में अपनी मां की धारदार टंगिया से हत्या कर दी। आरोपी विष्णु केवट ने हत्या के बाद खुद चकरभाठा थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया।
मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के सरवानी गांव का है। जानकारी के अनुसार, विष्णु के बच्चों की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थी। इलाज के लिए वह तांत्रिक के पास गया, जिसने बच्चों की बीमारी के लिए मां पर जादू-टोना का आरोप लगाया। इस बात से आक्रोशित विष्णु ने अपनी मां को टंगिया से मारकर हत्या कर दी।
एनडीए में सीटों को लेकर विवाद, जदयू का बड़ा भाई होने का दावा
पुलिस को दिए बयान में विष्णु ने कहा, “मेरे बच्चों की तबीयत खराब होने की वजह मेरी मां है। कई बार समझाया, लेकिन जब नहीं मानी तो गुस्से में आकर टंगिया से सिर पर वार कर दिया।”
पुलिस ने आरोपी का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
Road Accident : झारा घाटी के खूनी मोड़ पर पलटी पिकअप, 3 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम
CG NEWS : मैनपुर के जंगलों में नक्सलियों का बड़ा ‘डंप’ बरामद, IED सामग्री और कैश के साथ बड़ी साजिश नाकाम
Chhattisgarh Health Department Attachment Cancelled : मंत्री जायसवाल का कड़ा फैसला, जुगाड़ से शहरों में जमे स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी, जाना होगा गांव