नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं। उन्होंने आखिरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए खेला था। इसके बाद फिटनेस और चोट संबंधी समस्याओं के कारण वे टीम इंडिया से दूर रहे।.
interim bail: पुलिस अभिरक्षा में घर वापसी, अनवर ढेबर को मिली चार दिन की छूट
हालांकि शमी ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में नियमित रूप से प्रदर्शन जारी रखा, लेकिन बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने उन्हें आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया। इस बार शमी ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयन से बाहर रहने पर अपनी चुप्पी तोड़ी।
शमी का मानना है कि उन्होंने फिटनेस और प्रदर्शन पर लगातार काम किया, लेकिन टीम चयन में उन्हें मौका नहीं मिला। उनका कहना है कि वे पूरी मेहनत और तैयारी के साथ वापस टीम में लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

