दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव आज सुबह बैडमिंटन खेलते समय घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. राहत की बात है कि अब उनकी स्थिति स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
जानकारी के मुताबिक, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव रोज सुबह की तरह उठकर अपने साथियों के साथ घर के सामने बैडमिंटन खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े. इसके बाद उन्हें दुर्ग के आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें नींद पूरी करने और आराम करने की सलाह दी. अस्पताल में विधायक गजेंद्र यादव का इलाज जारी है.

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ