Mittal Furniture Aag , बिलासपु। बिलासपुर के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में सोमवार देर शाम हुए भीषण अग्निकांड में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री परिसर में तारपीन से भरे टैंकर को खाली किया जा रहा था। अचानक आग भड़कने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया।
मॉब लिंचिंग का शिकार प्रवासी मजदूर का आज होगा अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर को फैक्ट्री में रोजाना की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान तारपीन टैंकर से ज्वलनशील पदार्थ खाली किया जा रहा था, तभी किसी कारणवश चिंगारी उठी और आग लग गई। तारपीन अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैल गई और फैक्ट्री के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर एक सुपरवाइजर फंसा हुआ था। आग की लपटों और धुएं के बीच वह किसी तरह जलते हुए बाहर निकला। उसके शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस चुका था। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और पुलिस की मदद से उसे तत्काल रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य कर्मचारी की भी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या दो हो गई है।
आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कई कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक फैक्ट्री में रखा फर्नीचर, मशीनें और कच्चा माल जलकर खाक हो चुका था।
About The Author
Anil Dewangan
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

More Stories
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में दो बच्चों को बचाने नदी में कूदा युवक, दोनों की बचाई जान लेकिन खुद नहीं लौट सका’ सुबह मिला शव
RTI मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला’ जुर्माना लगाने से पहले PIO को अलग नोटिस और सुनवाई का मौका देना जरूरी
CG Road Accident : जशपुर में भीषण सड़क हादसा, हाईवा और कार की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत