Missing Mobile Recovered जगदलपुर/दंतेवाड़ा: धनतेरस के शुभ अवसर पर दंतेवाड़ा पुलिस ने आम नागरिकों को एक खास तोहफा देते हुए 107 गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस लौटाए। इन मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 22 लाख रुपए आंकी गई है। यह पूरी सफलता जिले की साइबर सेल टीम, विशेषकर डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह के अथक प्रयासों का परिणाम रही।
Dhanteras 2025 : धनतेरस का शुभ पर्व धन की देवी लक्ष्मी और कुबेर देव की होती है पूजा
गुम मोबाइल, वापस अपने मालिकों के पास
जिले में “गुम मोबाइल तलाश अभियान” को पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS), एएसपी राम कुमार वर्मन (IPS) और एएसपी उदित पुष्कर (IPS) के निर्देशन में चलाया गया। साइबर सेल ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल लोकेट कर उन्हें खोज निकाला।
बरामद मोबाइल छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव और जगदलपुर जिलों के अलावा पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी जब्त किए गए।
Korba Medical College : कोरबा मेडिकल कॉलेज में नवजात की मौत से मचा हंगामा
“इया आपलो सामान निया” अभियान के तहत सौंपे गए फोन
गुम मोबाइल को एक विशेष कार्यक्रम “इया आपलो सामान निया” के तहत उनके असली मालिकों को सौंपा गया। इस दौरान कई लोगों की आंखों में खुशी और आभार साफ दिखाई दिया। पुलिस का यह मानवीय और तकनीकी प्रयास सराहनीय रहा।

More Stories
Opium Cultivation : ग्राउंड रिपोर्ट में अफीम की खेती पर पुलिस का कड़ा प्रहार, ड्रोन से होगी जंगलों की निगरानी
CG Assembly Budget Session : बजट सत्र का 9वां दिन; डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी देंगे सवालों के जवाब
RAIPUR 12 March 2026 सिविल लाइन और मंदिरहसौद थानों में 3-3 अलग प्रकार के अपराधों की सर्वाधिक भरमार