कांकेर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक नाबालिग की कोटरी नदी में डूबने से मौत हो गई. यह घटना उस समय घटी जब चार दोस्त नहाने के लिए नदी के एनीकेट में उतरे थे और एक साथी की जीवन की समाप्ति हो गई, जबकि दूसरा किसी तरह बच निकला. यह मामला परतापुर थाना क्षेत्र का है.
करदाता को राहत: अनजानी त्रुटि पर नहीं लगेगा दंड, हाईकोर्ट ने दिया अहम निर्णय
मिली जानकारी के अनुसार, परतापुर के कोटरी नदी के एनीकेट में आज दोपहर चार नाबालिग दोस्त नहाने गए थे. नहाते समय दो दोस्त नदी में उतर गए, लेकिन अचानक एक दोस्त डूबने लगा. बहार खड़े जब दो दोस्तों ने उसे डूबते हुए देखा तो आसपास के ग्रामीणों से मदद मांगी. घटनास्थल पर एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दूसरे की स्थिति सामान्य रही. स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह डूबे हुए नाबालिग को बाहर निकाला और उसे स्कूटी में पखांजुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. सभी नाबालिगों की उम्र लगभग 16 वर्ष थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

More Stories
Chhattisgarh Commercial LPG Shortage : छत्तीसगढ़ न्यूज़ होटलों में थमी गैस की सप्लाई, प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए जारी किया टोल-फ्री नंबर
CG NEWS : कुसमी के बाद कोरंधा में मिली अफीम की खेती, झारखंड सीमा पर डेढ़ एकड़ में लहलहा रही थी फसल
CG News : नो नंबर प्लेट, नो फ्यूल पेट्रोल पंपों पर नई सख्ती, SSP रजनेश सिंह ने कमान संभाली