वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Marnus Labuschagne: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका-जिम्बाब्वे सीरीज के लिए किया टीम का एलान, मार्नस लाबुशेन बाहर

Marnus Labuschagne: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। टीम में कई बड़े नाम शामिल हैं, जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं, मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की टीम में वापसी हुई है।

लाबुशेन लंबे समय से बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में वह तीन मैचों में सिर्फ 24 रन बना सके थे। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

मार्श और हेड की हुई वापसी

ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ियों के आने के बाद लाबुशेन के लिए प्लेइंग स्क्वाड में जगह बनाना मुश्किल हो गया था। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर जोएल डेविस को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है। वह अपना वनडे डेब्यू कर सकते हैं।

मई में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज ओली पीक को भी टीम में बरकरार रखा गया है।

ED Raid in CG : पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED का छापा, सुबह-सुबह पहुंची टीम’ दस्तावेजों की जांच जारी

जिम्बाब्वे सीरीज में नहीं खेलेंगे स्टार्क और कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और कप्तान पैट कमिंस जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। दोनों खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे। वहीं, जोश हेजलवुड दोनों सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

जिम्बाब्वे दौरे पर मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में पैट कमिंस कप्तान की भूमिका निभाएंगे।

साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम

पैट कमिंस (कप्तान, साउथ अफ्रीका सीरीज), मिचेल मार्श (कप्तान, जिम्बाब्वे सीरीज), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टानलेक, मिचेल स्टार्क (साउथ अफ्रीका सीरीज) और एडम जैम्पा।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay