कोरबा : कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार मुख्य मार्ग पर आज गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. टीचर्स और स्टूडेंट्स से भरे एक विंगर गाड़ी की माजदा वाहन से टक्कर हो गई. इस हादसे में लगभग सभी शिक्षक-शिक्षिका और छात्र घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 5 शिक्षक और शिक्षिकाओं समेत गंभीर रूप से घायल करीब 7 लोगों को कोरबा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, विंगर में कुल 10 शिक्षक और 2 छात्र सवार थे, जो कटघोरा से पोड़ी उपरोड़ा स्थित एकलव्य विद्यालय जा रहे थे. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

More Stories
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ
Chhattisgarh Breaking News : वार्ड 2 की बीजेपी पार्षद नेहा देवांगन ने की आत्महत्या की कोशिश