Close Menu
    What's Hot

    Manipur Violence: चार नगा युवकों की हत्या के दो दिन बाद सेनापति में फिर गोलीबारी, 2 की मौत

    Rasik Dulari Death: संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत, 11 मिनट के CCTV में कैद आखिरी पल

    CG Govt Schools : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, साइंस-गणित की होंगी ऑनलाइन लाइव क्लास

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • National
      • MP NEWS
    • Chhattisgarh
      • Action
    • CRIME
      • Cyber Fraud
      • Fraud
      • Illigal
    • Entertainment
    • Health
    • JOB
    • Horoscope
    वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर
    Home»Entertainment»Mamta Kulkarni Glamorous Look: भगवा छोड़ मॉडर्न लुक में नजर आईं ममता कुलकर्णी, ‘करण अर्जुन’ के गाने पर लगाए ठुमके
    Entertainment

    Mamta Kulkarni Glamorous Look: भगवा छोड़ मॉडर्न लुक में नजर आईं ममता कुलकर्णी, ‘करण अर्जुन’ के गाने पर लगाए ठुमके

    Anil DewanganBy Anil DewanganSeptember 27, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    • Advertisement
      Contact Us

    Mamta Kulkarni Glamorous Look: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर अपने बदले हुए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। कभी भगवा वस्त्रों में नजर आने वाली ममता अब मॉडर्न लुक में दिखाई दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ रील्स शेयर की हैं, जिनमें वह जंपसूट पहनकर फिल्म ‘करण अर्जुन’ के लोकप्रिय गाने ‘भंगड़ा पाले’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

    जंपसूट पहनकर किया जमकर डांस

    ममता कुलकर्णी का वायरल हो रहा वीडियो 25 सितंबर को जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वह यहां एक स्टूडेंट्स इवेंट में बतौर गेस्ट पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान ममता ने जंपसूट पहना हुआ था और मंच पर अपने पुराने हिट गानों पर डांस करती नजर आईं।

    सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में ममता ‘करण अर्जुन’ के गाने ‘भंगड़ा पाले’ पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। उनके इस मॉडर्न लुक और डांस को देखकर उनके फैंस पुराने दौर की ममता को याद करते नजर आए।

    महाकुंभ में लिया था संन्यास का रास्ता

    ममता कुलकर्णी ने साल 2025 में महाकुंभ के दौरान आध्यात्म की राह अपनाने का ऐलान कर सुर्खियां बटोरी थीं। इस दौरान वह भगवा वस्त्रों में नजर आई थीं और उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर घोषित किए जाने की भी खबर सामने आई थी। हालांकि, बाद में हुए विवाद और विरोध के बीच उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा।

    इसके बाद से ममता के लुक में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वह एक बार फिर ग्लैमरस और मॉडर्न अंदाज में सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आ रही हैं।

    27 September 2026 Horoscope : भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    वीडियो पर यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट

    ममता के नए वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उनके पुराने ग्लैमरस अंदाज में लौटने को लेकर सवाल कर रहे हैं, तो कई यूजर्स उनके डांस की तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके संन्यास और मौजूदा मॉडर्न लुक को लेकर भी कमेंट किए।

    ‘लाफ्टर शेफ्स’ में भी आई थीं नजर

    ममता कुलकर्णी इससे पहले मार्च 2026 में चर्चित कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में बतौर गेस्ट नजर आई थीं। शो में उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती की और अपने लोकप्रिय गानों पर डांस भी किया था। उस दौरान वह नारंगी रंग की साड़ी में दिखाई दी थीं।

    अब जयपुर के इस कार्यक्रम में उनका डांस और मॉडर्न लुक सामने आने के बाद एक बार फिर उनके फैंस के बीच उनकी वापसी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, ममता कुलकर्णी की ओर से फिलहाल बॉलीवुड में दोबारा सक्रिय होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    About The Author

    Avatar

    Anil Dewangan

    “प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
    चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

    See author's posts

    YouTube Shorts Autoplay
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleIND vs WI : 35 रन और… केएल राहुल के नाम दर्ज हो जाएगा 10000 इंटरनेशनल रन का बड़ा रिकॉर्ड
    Next Article Pakistan Suicide Attack : पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, पुलिस चेकपोस्ट को बनाया निशाना; 12 लोगों की मौत
    Avatar
    Anil Dewangan
    • Website
    • Facebook

    "प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

    Related Posts

    Manipur Violence: चार नगा युवकों की हत्या के दो दिन बाद सेनापति में फिर गोलीबारी, 2 की मौत

    September 27, 2026

    Rasik Dulari Death: संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत, 11 मिनट के CCTV में कैद आखिरी पल

    September 27, 2026

    Pakistan Suicide Attack : पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, पुलिस चेकपोस्ट को बनाया निशाना; 12 लोगों की मौत

    September 27, 2026
    Uncategorized

    Manipur Violence: चार नगा युवकों की हत्या के दो दिन बाद सेनापति में फिर गोलीबारी, 2 की मौत

    September 27, 2026
    featured

    Rasik Dulari Death: संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत, 11 मिनट के CCTV में कैद आखिरी पल

    September 27, 2026
    देश - विदेश

    Pakistan Suicide Attack : पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, पुलिस चेकपोस्ट को बनाया निशाना; 12 लोगों की मौत

    September 27, 2026
    featured

    IND vs WI : 35 रन और… केएल राहुल के नाम दर्ज हो जाएगा 10000 इंटरनेशनल रन का बड़ा रिकॉर्ड

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Manipur Violence: चार नगा युवकों की हत्या के दो दिन बाद सेनापति में फिर गोलीबारी, 2 की मौत

    Rasik Dulari Death: संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत, 11 मिनट के CCTV में कैद आखिरी पल

    CG Govt Schools : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, साइंस-गणित की होंगी ऑनलाइन लाइव क्लास

    CG Crime : ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी मारा चाकू

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.