कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्य के इमामों, मोअज्जिनों और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के साथ नेताजी इंडोर स्टेडियम में मीटिंग कर रही हैं। बनर्जी ने कहा, ‘मुर्शिदाबाद जिले के कुछ इलाकों में वक्फ कानून को लेकर कुछ गड़बड़ी हुई है।’
ममता ने कहा- विपक्ष का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस वक्फ हिंसा में शामिल है। अगर हमारे नेता हिंसा में शामिल होते तो उनके घरों पर हमला नहीं होता। ममता ने मौलवियों से कहा- संसद में वक्फ कानून के खिलाफ लड़ाई में तृणमूल कांग्रेस सबसे आगे है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कुछ मीडिया संस्थानों को पैसे देकर बंगाल को बदनाम करने के लिए अन्य राज्यों में हुई हिंसा के वीडियो प्रसारित करवा रही है। ममता ने कहा- ‘मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि अगर भाजपा की बात पर उत्तेजित होकर बंगाल में कोई अशांति पैदा करना चाहता है तो उसे नियंत्रित करें। सबको सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए, यही परंपरा है।’

More Stories
ट्रेनों की कमी पर भड़के Bihar Police Exam के अभ्यर्थी, पाटलिपुत्र स्टेशन पर हिंसक प्रदर्शन
BREAKING NEWS : जबलपुर में दर्दनाक हादसा’ डंपर ने स्कॉर्पियो को 500 मीटर तक घसीटा, आग लगने से हरियाणा के दो कार सवार जिंदा जले
लेफ्टिनेंट जनरल Dheeraj Seth’ होंगे देश के अगले आर्मी चीफ, केंद्र सरकार ने नियुक्ति को दी मंजूरी