दुर्ग।’ एसएसपी विजय अग्रवाल प्रशासनिक कसावट और बेहतर पुलिसिंग लाने के लिए जिले के चार थाना प्रभारी और दो उप निरीक्षकों का तबादला किया है। उन्होंने जहां लाइन अटैच कुछ अधिकारियों को नया मौका दिया है तो कुछ लाइन भेजा है।
छत्तीसगढ़ पंजीयन विभाग में 10 नई सुविधाएं लागू: अब घर बैठे रजिस्ट्री से लेकर नामांतरण तक
एसएसपी विजय अग्रवाल ने लाइन में अटैच निरीक्षक मोनिका पाण्डेय को फिर से छावनी थाने की जिम्मेदारी दी है। अब तक यहां की जिम्मेदारी संभाल रहे एसआई चेतन चंद्राकर को लाइन अटैच किया गया है। लाइन अटैच निरीक्षक प्रमोद रूसिया को क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है। वो साइबर सेल संभालेंगे।
खुर्सीपार थाने के प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज को पुरानी भिलाई थाने का प्रभारी बनाया गया है। टीआई महेश ध्रुव के लाइन अटैच होने के बाद उन्हें यहां भेजा गया है। इनकी जगह खुर्सीपार थाना प्रभारी जिला विशेष शाखा में पदस्थ टीआई वंदिता पानिकर को बनाया गया है।


More Stories
छत्तीसगढ़ को जल्द मिल सकता है नया भाजपा प्रभारी, Ajay Chandrakar’ के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
CG Crime : छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी’ घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, पति पर हत्या का शक
CG News : नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ