रायपुर। आयकर विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। भोपाल स्थित मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय ने छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश (CG-MP) सेक्टर के 70 आयकर निरीक्षकों (इंस्पेक्टरों) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें रायपुर कमिश्नरी रेंज के 29 निरीक्षक शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी तबादला सूची में छत्तीसगढ़ सेक्टर के राजेश कुमार, सुजीत सरकार, अभिषेक कुमार, राकेश बोरकर, कुणाल राणा समेत कई निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। विभाग का यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
पहले भी हुए थे 209 निरीक्षकों के तबादले
गौरतलब है कि इससे पहले 23 जून को आयकर विभाग ने एक साथ 209 निरीक्षकों के तबादले किए थे। उस सूची में सबसे अधिक 46 निरीक्षकों का तबादला भोपाल में और 31 का रायपुर में किया गया था। इसके अलावा इंदौर में 21, भिलाई में 10 तथा बिलासपुर में 6 निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई थी।
लगातार हो रहे तबादलों से आयकर विभाग के छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सेक्टर में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, नई पदस्थापनाओं के बाद कार्यप्रणाली में बदलाव और जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया जाएगा।


More Stories
नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर सियासत तेज’ Bhupesh Baghel बोले- BJP नेताओं में अनबन, डिप्टी CM अरुण साव का पलटवार- अपनी पार्टी पर दें ध्यान
Nagpur Factory Blast : नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, रायपुर पहुंची पुलिस’ SBL एनर्जी के CEO और निदेशक की तलाश तेज
CG News : नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर विवाद, धर्मांतरित परिवारों का सामान घरों से बाहर निकाला गया, गांव में तनाव