Mahatma Gandhi’s statue vandalised फिंगेश्वर (गरियाबंद)। फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम जेन्जरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को खंडित किए जाने की घटना से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव के ही आरोपी पूनानंद उर्फ राजू साहू को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
2019 में स्थापित की गई थी गांधी की प्रतीकात्मक मूर्ति
ग्राम पंचायत परिसर में स्व. रघुनाथ साहू की स्मृति में महात्मा गांधी की प्रतीकात्मक मूर्ति स्थापित की गई थी। साल 2019 में तत्कालीन पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल ने गांव के गांधी चौक में इसका अनावरण किया था।तब से ग्रामीण इसी चौक पर गांधी जयंती मनाते आए हैं और राष्ट्रपिता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते रहे हैं।
बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने की तोड़फोड़
बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने मूर्ति को खंडित कर दिया।घटना सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने पंचायत चौक में इकट्ठा होकर दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की।
पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने जताई कड़ी नाराजगी
राजिम के पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने घटना की कड़ी निंदा की है।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों और आदर्शों के साथ खिलवाड़ असहनीय है।उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।आरोपी पूनानंद उर्फ राजू साहू को हिरासत में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु"
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।