Mahatma Gandhi insult भिलाई | 26 सितंबर 2025| दुर्ग जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रूपेश पांडे एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है, जिससे राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
26 September Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …
कांग्रेस का आरोप
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और जनपद उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया है कि रूपेश पांडे ने 24 सितंबर की शाम एक व्हाट्सऐप ग्रुप में ‘मोहनदास करमचंद गांधी का दोगलापन’ नामक एक विवादित पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों और वीडियो का प्रयोग किया गया है।
Patna : PM मोदी ने पटना से की योजना की शुरुआत, बोले- ‘नारी शक्ति देश की ताकत है’
ठाकुर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा:
“एक जिम्मेदार पद पर बैठा अधिकारी इस तरह की पोस्ट करता है, यह अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है। यह नाथूराम गोडसे जैसी कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने जैसा है।”

